सवाई माधोपुर में छाया कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर तक रही:धूप से न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ा, रात में गलन

सवाई माधोपुर में सोमवार को एक बार फिर सुबह घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे के चलते विजिबिलिटी घटकर करीब 100 मीटर रह गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम रही। दिन में तेज धूप निकलने से न्यूनतम तापमान बढ़ा, जबकि रात के समय गलन और सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया गया। सुबह कोहरे का असर, विजिबिलिटी 100 मीटर सोमवार सुबह सवाई माधोपुर में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर तक सीमित हो गई। इसका असर सड़कों पर साफ नजर आया और सुबह के समय वाहनों की आवाजाही कम रही। दिन में धूप, रात में बढ़ी सर्दी बीते कुछ दिनों से सवाई माधोपुर में दिन के समय तेज धूप पड़ रही है। धूप निकलने से दिन में हल्की राहत मिल रही है, लेकिन रात के समय गलन बढ़ने के साथ सर्दी का असर ज्यादा हो रहा है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दिन में धूप पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार सुबह आठ बजे सवाई माधोपुर में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक सप्ताह में ऐसा रहा तापमान सवाई माधोपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले दिनों का मौसम गुरुवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बदलते मौसम से सर्दी और धूप का मिला जुला असर बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *