कवर्धा जिले के ग्राम लालपुर कला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे मझगांव जाने वाले रास्ते में नर्सरी के पीछे नदी किनारे शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। प्रारंभिक जांच में शव का गला धारदार हथियार से गला रेतना पाया गया है, वहीं एक कान भी कटा हुआ है। घटना स्थल से चाकू मिला है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। अज्ञात शव की पहचान नहीं डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के अनुसार मृतक के पास से मोबाइल फोन और पर्स नहीं मिले हैं। जिससे उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है शव के शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं ।
आसपास के थानों में गुम इंसान की जानकारी जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास के थानों में भी सूचना दी गई है मुखबीर को भी सक्रिय किया गया है।


