अफ्रीका कप फाइनल में हंगामा:सेनेगल टीम पेनल्टी विवाद पर मैदान छोड़कर गई, 14 मिनट खेल रुका रहा, लौटने के बाद मोरक्को को हराया

अफ्रीका कप ऑफ नेशंस 2025 का फाइनल मैच फुटबॉल से ज्यादा विवाद और हंगामे के कारण चर्चा में रहा। मोरक्को और सेनेगल के बीच रविवार को मोरक्को के प्रिंस मौले अब्देल्लाह स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला गया। इसमें एक विवादित पेनल्टी के बाद सेनेगल की पूरी टीम गुस्से में मैदान छोड़कर बाहर चली गई। मैच के अंतिम समय में रेफरी के मोरक्को को पेनल्टी दिए जाने से सेनेगल के खिलाड़ी भड़क गए और खेल रोक दिया गया। करीब 14 मिनट तक मैदान पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और मैच रुका रहा। बाद में कप्तान सादियो माने के समझाने पर सेनेगल की टीम दोबारा मैदान पर लौटी। सेनेगल ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया
सेनेगल की टीम को मैदान पर लौटने के बाद खेल शुरू हुआ। पेनल्टी पर मोरक्को के खिलाड़ी ब्राहिम डियाज गोल नहीं कर सके और सेनेगल के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया, जहां सेनेगल के लिए पाप गुए ने 94वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर मुकाबला 1-0 से जीत लिया।
सेनेगल दूसरा खिताब जीता
इस जीत के साथ सेनेगल ने अफ्रीका कप का दूसरा खिताब अपने नाम किया। सोशल मीडिया पर भी इस फाइनल को अफ्रीका कप का सबसे विवादित मुकाबला बताया जा रहा है। अफ्रीका कप में पहले भी हो चुके हैं ऐसे विवाद अफ्रीका कप ऑफ नेशंस के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब बड़े मुकाबले विवादों में घिरे हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *