मनेंद्रगढ़ | शुक्रवार की रात नगर के गांधी चौक स्थित जय स्तंभ की बाउंड्रीवाल वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से जहां जय स्तंभ की सुरक्षा प्रभावित हुई है। वहीं टूटे हुए हिस्से के कारण आम नागरिकों व राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना भी बनी हुई है। जय स्तंभ नगर की सार्वजनिक धरोहर है, जिसकी सुरक्षा आवश्यक है। इसे लेकर नगर के युवक विनीत जायसवाल ने सिटी कोतवाली प्रभारी को आवेदन सौंप मरम्मत की मांग की है।


