पाली में एलएंडटी ऑफिस पर लगाया ताला,धरने पर बैठे विधायक:बोले–सीवरेज प्रोजेक्ट में हुए घोटाले का नुकसान पूरा शहर भुगत रहा है

पाली में सीवरेज समस्या को लेकर सोमवार को विधायक भीमराज भाटी ने एलएंडटी ऑफिस पहुंचे और यहां धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनके साथ आए कांग्रेस नेताओं ने ऑफिस पर ताला लगा दिया। विधायक भाटी का का कहना था कि सीवरेज लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट में भारी घोटाला हुआ है। जिसका नुकसान पूरा शहर भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि एलएंडटी के जिम्मेदार अधिकारी आम लोगों के कॉल तक नहीं उठाते है। समस्या का समाधान किया करेंगे। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की। लेकिन, वे लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। एक्सईएन ने लिखित में दिया- सात दिन में करेंगे समाधान दरअसल, सीवरेज समस्या से पूरा शहर परेशान है। सीवरेज हौदियां ओवरफ्लो हो रही है। गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी समस्या का समाधान 3–3 महीने तक नहीं होता। उन्होंने एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर ईश्वर सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के एक्सईएन कानसिंह राणावत मौके पर पहुंचे और समझाइश की। इस पर उन्होंने विधायक को लिखित में आश्वासन दिया कि शहर में गंदा पानी सप्लाई की समस्या का निस्तारण सात दिन में कर दिया जाएगा। विधायक बोले- अधिकारियों की लापरवाही का दंश पूरा शहर भुगत रहा है विधायक भीमराज भाटी बोले कि एलएंडटी के जिम्मेदार अधिकारियों को लापरवाही का दंश पूरा शहर भुगत रहा है। कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने कहा कि सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हो रहा। जो अधिकारी फोन तक नहीं उठाते वे लोगों को समस्या का समाधान किया करेंगे। पाली शहर में बिछाई गई सीवरेज लाइन में व्याप्त गंभीर तकनीकी खामियों के कारण शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सीवरेज चेंबर निरंतर ओवरफ्लो हो रहे हैं। कई स्थानों पर सीवरेज लाइन के चेंबरों में बाधा उत्पन्न होने से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे चारों ओर गंदगी व्याप्त है एवं आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब चार माह से सीवरेज संबंधी समस्याएं ज्यादा बढ़ गई हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। विशेष रूप से वार्ड संख्या 36 एवं 38 में पीने के पानी में गंदे पानी की मिलावट की गंभीर शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं, जो आमजन के सेहत के लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो सकती हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी सीवरेज समस्या का त्वरित एवं स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। एलएंडटी (LT) एवं आरयूआईडीपी (RUIDP) द्वारा भी इन समस्याओं का प्रभावी एवं स्थायी निराकरण नहीं किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पाली शहर के बजरंग वाड़ी, टैगोर नगर, मरुधर नगर, गायत्री नगर, वार्ड संख्या 36 व 38, वार्ड संख्या 23, नवलखा रोड, प्यारा चौक, रांगनिया मोहल्ला, सिपाहियों के बास, चारणिया का बास, गुरलाई मार्ग, शेखों की ढाणी, केशव नगर, रामदेव रोड, नया गांव, महाराणा प्रताप नगर, सुभाष नगर, इंद्रा कॉलोनी, बाबा रामदेव कॉलोनी, आशापुरा नगर, बापू नगर सहित पाली शहर के समस्त प्रभावित क्षेत्रों में सीवरेज लाइन की समस्या से लोग परेशान है। गंदा पानी पीने को मजबूर इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग के एक्सईएन कानसिंह राणावत से भी शहर में गंदा पानी सप्लाई होने की शिकायत की। वे अपने साथ गंदे पानी से भरी बोतल भी लेकर पहुंचे। धरने पर महबूब टी, मोनू मेघवाल, रमेश चावला, आमीन अली रंगरेज,एडवोकेट भागीरथ सिंह राजपुरोहित, सलीम राज, शकील अली नागौरी, तालिब अली, गोविंद बंजारा, अशोक कुलदीप, असगर कुरैशी, रामचंद्र बुनकर, जिशान अली रंगरेज, शमीम खत्री, कृष्णा सांसी, निर्मल तेजी सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *