ओसवाल सभा उदयपुर के चुनाव में अध्यक्ष पद से लेकर कार्य परिषद सदस्यों में टीम प्रकाश कोठारी की जीत हुई है। अध्यक्ष पद पर प्रकाश कोठारी ने संजय भंडारी को हराया। इसके साथ ही पुरुष और महिला सभी कार्यपरिषद सदस्य टीम कोठारी के ही जीते हैं। रविवार को दिनभर हुए चुनाव के बाद रात को मतगणना शुरू हुई। सबसे पहला परिणाम अध्यक्ष पद को लेकर आया। चुनाव अधिकारी रिटायर्ड आरएएस अधिकारी दिनेश कोठारी ने बताया- प्रकाश कोठारी ने संजय भंडारी को 1215 वोटों से हराया है। प्रकाश कोठारी को 2850, संजय भंडारी को 1635 वोट मिले तो 41 वोट कैंसिल हुए। उन्होंने बताया- परिणाम में टीम प्रकाश कोठारी के सभी सदस्य जीते हैं, कार्यपरिषद में 35 पुरुष, 15 महिला और एक स्वयं कोठारी अध्यक्ष पद पर जीते हैं। महाप्रज्ञ विहार में देर रात तक मतगणना के दौरान माहौल था। जैसे ही अध्यक्ष पद पर कोठारी के जीत का ऐलान हुआ तो वहां पर खुशी जाहिर करते हुए सभी ने कोठारी को बधाईयां दी और उनको मालाओं से लाद दिया। अभिषेक पोखरना को सबसे ज्यादा वोट
इस चुनाव में कार्यपरिषद सदस्यों में सबसे ज्यादा वोट युवा अभिषेक पोखरना को मिले है। पोखरना को सर्वाधिक 2814 वोट मिले है। दो साल पहले हुए चुनाव में प्रकाश कोठारी टीम के कार्य परिषद सदस्य में 50 में से करीब 34 सदस्य जीते थे और इस बार सभी टीम कोठारी के सदस्य जीतकर एक रिकॉर्ड बनाया है। कुल 4526 मतदाताओं ने वोट डाले थे। और तस्वीरें देखे… ये खबर भी पढ़े… उदयपुर में 9400 में से 4550 मतदाताओं ने डाले वोट:देर रात तक जारी होगा रिजल्ट, ओसवाल सभा के त्रिवार्षिक चुनाव में व्हील चेयर पर पहुंचे बुजुर्ग महिला-पुरुष


