कार से तस्करी, एमपी की 16 पेटी शराब जब्त की गई

राजनांदगांव| तुमड़ीबोड़ और साइबर सेल की टीम ने शराब धमतरी के शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कार से मध्यप्रदेश निर्मित 16 पेटी शराब जब्त की गई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हाईवे से शराब तस्करी की सूचना मुखबीर से मिली थी। जिसके बाद कोहका के पास तुमड़ीबोड़ पुलिस व साइबर सेल ने पाइंट लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। यही संदेही कार क्रमांक सीजी 08 बीसी 5628 पहुंची। जिसमें कार के भीतर से 16 पेटी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने कार चालक धमतरी जिले के हिमांशु निर्मलकर को हिरासत में लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *