राजस्थान में आज तीसरे दिन शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित हुई है। आज लेवल-2 की परीक्षा दो पारियों में करवाई जा रही है। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक संपन्न हो चुकी है। जिसमें 92.51 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पारी 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) इंग्लिश के लिए कोटा में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 4649 अभ्यर्थी इस परीक्षा में नामांकित थे जिनमें से 4301 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी वही 348 कैंडिडेट अनुपस्थित रहे। नयापुरा के वोकेशनल सरकारी स्कूल परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। यहां पुलिस जवानों ने मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की। परीक्षा केंद्र के बाहर जैकेट, मेटल बटन वाले स्वेटर और जैकेट उतरवाए गए, साथ ही अभ्यर्थियों के जूते भी खुलवाकर पूरी तरह से चेक किया गया। दूसरी पारी की परीक्षा आज दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) हिंदी विषय की परीक्षा के लिए 58 केंद्र हैं, जिनमें 34 सरकारी और 24 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं। इसमें 16,859 अभ्यर्थी शामिल। झालावाड़ की झालरापाटन से कोटा में शिक्षक भर्ती परीक्षा देने पहुंचे विकलांग अभ्यर्थी विकास, परीक्षा केंद्र के अंदर आने वाले दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए व्हीलचेयर या फिर अन्य कोई व्यवस्था नहीं की गई परिजन ही परीक्षा केंद्र के अंदर तक छोड़कर आए। परीक्षा की सुरक्षा के लिए हर केंद्र पर 4-4 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा अधिकृत फर्म ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। फर्म ही हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) से फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक व्यवस्था संभाल रही है। निगरानी के लिए 10 सतर्कता दल गठित किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक दल में एक आरएएस अधिकारी, एक आरपीएस अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी शामिल है। 20 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-प्रथम) संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 6 केंद्र बनाए गए हैं, जो सभी सरकारी स्कूलों में हैं। इसमें 1,536 अभ्यर्थी बैठेंगे। 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-द्वितीय) संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 15 केंद्र हैं, जो सभी सरकारी स्कूलों में हैं। इसमें 3,744 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।


