शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया

भास्कर न्यूज | बालोद छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज शिरोमणि द्वारा ग्राम तमोरा में भक्त गुहा निषाद राज जयंती एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के इष्ट देव भक्त गुहा निषादराज, प्रभु श्री रामचंद्र और माता जानकी की पूजा से किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई सैकड़ों बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं रामभजन एवं कीर्तन के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा निषाद मंदिर में आकर सभा के रूप में समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू थे। विशेष अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया रही। अतिथियों ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और महिलाओं की सशक्तिकरण पर जोर दिया। कहा कि भक्त गुहा निषाद राज के आदर्श चरित्र को जीवन में उतारना आवश्यक है। कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आगे आना होगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, जनपद सदस्य टेमन साहू, सरपंच शुभांजलि गंजीर, दीना यादव, बिरेन्द्र साहू, सुकदेव निषाद, तिलक निषाद, कोमल निषाद, तामेश्वर सोनवानी, राधेलाल निषाद, मनोज निषाद और हिरेन्द्र निषाद शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *