सतीश किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति में

कटगी| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर की सहमति से बलौदा बाजार जिले के कटगी निवासी सतीश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा) में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। सतीश शर्मा के इस नियुक्ति पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया है एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है । अपनी इस नियुक्ति पर सतीश शर्मा ने कहा है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जो मेरे ऊपर विश्वास प्रकट किया है, उस विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरना, पार्टी की निति – रीति के अनुरूप हमेशा राष्ट्रहित सर्वप्रथम के उद्देश्य से कार्य करूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *