बूंदी पुलिस ने देई थाना क्षेत्र के डोडी गांव में हुए जानलेवा हमले के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वारदात 2 जुलाई 2025 को हुई थी, जिसके बाद से पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंकित, गिरिराज प्रसाद, हरिराम और साहब लाल शामिल हैं। पुलिस टीम ने आसूचना तंत्र और मुखबिरों की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना 2 जुलाई 2025 की रात करीब 9:30 बजे हुई थी। पीड़िता नटीबाई (50) निवासी डोडी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार उनका पुत्र धनराज डोडी गांव से अपने कुएं पर आ रहा था। रास्ते में लोकेश, अंकित, शोजीलाल, कन्कू बाई, प्रियंका, गोपाल निवासी डोडी , साहबलाल, हरिराम निवासी डेलपुरा और गिरिराज निवासी रघुनाथपुरा ने मिलकर धनराज पर हमला किया। आरोपियों के हाथों में लाठियां, कुल्हाड़ी, लोहे का सरिया और तलवार जैसे धारदार हथियार थे।


