भास्कर न्यूज | बालोद रविवार को बालोद मंे आयोजित कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) चीफ बदलने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम ने कहा कि पीसीसी चीफ कौन बदल रहा है, मुझे तो कहीं नहीं सुनाई दिया। आपको पता होगा, आप जानेंगे, मैं तो नहीं जानता। यह बयान राजनीतिक गलियारों मंे चर्चा का विषय बना रहा। गौरतलब है कि कांग्रेस में राजनीतिक बदलाव होने की अटकलें कई दिन से चल रही है। पीसीसी चीफ को लेकर रायपुर से लेकर नई दिल्ली तक चर्चाओं का दौर जारी है। इस बीच पूर्व सीएम ने बयान दिया है। उक्त बातें उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक प्रश्न के जवाब पर कहीं।


