सुकमा| प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों के प्रभावी नियंत्रण के लिए एक विशेष मुहिम छेड़ी गई है। इस अभियान के तहत नगर पालिका और पशु चिकित्सा विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में घेराबंदी कर आवारा कुत्तों को सुरक्षित रूप से काबू किया। इसके पश्चात पशु चिकित्सक डॉ. टेकेश्वर कंवर की निगरानी में पकड़े गए कुत्तों का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जन-सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से शनिवार को लगभग 20 से 25 कुत्तों को निशुल्क एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया।


