डूंगरपुर बॉक्स क्रिकेट: सुपर ओवर से विजेता तय:महिला-पुरुष वर्ग में टैलेंट टाइटंस और नवल निंजास चैंपियन, प्रियल शाह प्लेयर ऑफ द सीरीज

डूंगरपुर में जैन श्वेताम्बर विषा पोरवाड़ संघ के नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित चार दिवसीय बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हो गई। महिला वर्ग में टैलेंट टाइटंस और पुरुष वर्ग में नवल निंजास ने खिताब अपने नाम किया। दोनों वर्गों के विजेता सुपर ओवर के माध्यम से तय हुए। गंभीरा पार्श्वनाथ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नितेश मेहता और सचिव रियन जैन ने बताया कि लीग मैचों के दौरान पुरुष वर्ग में 8 टीमों और महिला वर्ग में 2 टीमों के बीच मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में शानदार खेल प्रदर्शन और अनुशासित आयोजन देखने को मिला। पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला दक्ष डूंगरपुर डायमंड्स और नवल निंजास के बीच खेला गया। निर्धारित ओवरों में मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया, जिसमें नवल निंजास ने जीत दर्ज कर विजेता का खिताब जीता। इसी तरह, महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला टैलेंट टाइटंस और मेहता चैलेंजर्स के बीच हुआ। यह मैच भी टाई रहा और सुपर ओवर के आधार पर टैलेंट टाइटंस विजेता बनी। प्रियल शाह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। आयोजन समिति के नरेश मेहता, मानवेंद्र जैन, युगलेश जैन, भाविक मेहता और मंडल कार्यकारिणी ने खिलाड़ियों, अंपायरों, प्रायोजकों, स्वयंसेवकों और दर्शकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। पीपीएल 2026 ने समाज में खेल भावना और एकता का सशक्त संदेश दिया। इस चार दिवसीय खेल महोत्सव में समाज के लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर वीशा पोरवाड़ संघ के अध्यक्ष हर्ष मेहता, सचिव मोहित मेहता, वागड़ महासंघ के अध्यक्ष संजय मेहता, सकल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष शैलेष मेहता सहित आलोक शाह, अभय मेहता, कनक मेहता, चिराग शाह, निकुंज मेहता, अनोखीलाल शाह, यतीश मेहता, सिनेश जैन, मोहित जैन, अनिल मेहता, मनोज मेहता, सचिन शाह, सुभाष मेहता, ऋषि शाह और महिला मंडल व समाज के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *