पाली में सीवरेज और गंदे पानी सप्लाई की समस्या को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने एलएंडटी और नगर परिषद आयुक्त के चैंबर ताला लगा दिया। इसके बाद विधायक भीमराज भाटी धरने पर बैठ गए। दोनों जगह करीब साढ़े तीन घंटे तक धरना दिया। अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद शहर विधायक भाटी और उनके समर्थक माने और दोपहर करीब दो बजे धरना खत्म किया। शहर विधायक भीमराज भाटी सोमवार सुबह पहले 10:30 बजे एलएंडटी कंपनी के ऑफिस पहुंचे थे। यहां उनके साथ आए कांग्रेसी नेताओं ने ऑफिस पर ताला लगा दिया और दोपहर करीब 1 बजे तक यहां धरना दिया। बाद मे जलदाय विभाग के XEN कानसिंह राणावत ने लिखित में आश्वासन दिया कि गंदे पानी की सप्लाई की समस्या का समाधान एक सप्ताह में कर दिया जाएगा। तब जाकर सभी धरने से उठे। फिर निगम आयुक्त के ऑफिस पर लगाया ताला, दिया धरना
सीवरेज की समस्या समाधान की मांग को लेकर सभी रैली के रूप में नगर निगम पाली के ऑफिस गए। यहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इ सके बाद निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के ऑफिस के गेट पर ताला लगाकर उसके आगे ही धरने पर बैठे गए। मौके पर पहुंचे निगम के अधिकारियों ने समझाइश की लेकिन वे सीवरेज की समस्या समाधान को लेकर लिखित में आश्वासन मांगने लगे। आखिरकार अधिकारियों लिखित में दिया कि वे एक सप्ताह में सीवरेज समस्या का समाधान करवा देंगे। तब जाकर दोपहर करीब 0्2 बजे धरना समाप्त किया। उसके बाद जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। एक्सईएन ने लिखित में दिया- सात दिन में करेंगे समाधान कांग्रेस नेता महबूब टी ने कहा सीवरेज समस्या से पूरा शहर परेशान है। सीवरेज होदिया ओवरफ्लो हो रही है। गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी समस्या का समाधान 3–3 महीने तक नहीं होता। उन्होंने एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर ईश्वर सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। विधायक बोले- अधिकारियों की लापरवाही का दंश पूरा शहर भुगत रहा है विधायक भीमराज भाटी बोले कि एलएंडटी के जिम्मेदार अधिकारियों को लापरवाही का दंश पूरा शहर भुगत रहा है। कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई ने कहा कि सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हो रहा। जो अधिकारी फोन तक नहीं उठाते वे लोगों को समस्या का समाधान किया करेंगे। पाली शहर में बिछाई गई सीवरेज लाइन में व्याप्त गंभीर तकनीकी खामियों के कारण शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सीवरेज चेंबर निरंतर ओवरफ्लो हो रहे हैं। कई स्थानों पर सीवरेज लाइन के चेंबरों में बाधा उत्पन्न होने से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे चारों ओर गंदगी व्याप्त है एवं आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब चार माह से सीवरेज संबंधी समस्याएं ज्यादा बढ़ गई हैं। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सीवर ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। विशेष रूप से वार्ड संख्या 36 एवं 38 में पीने के पानी में गंदे पानी की मिलावट की गंभीर शिकायतें भी प्राप्त हो रही हैं, जो आमजन के सेहत के लिए अत्यंत घातक सिद्ध हो सकती हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी सीवरेज समस्या का त्वरित एवं स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। एलएंडटी (LT) एवं आरयूआईडीपी (RUIDP) द्वारा भी इन समस्याओं का प्रभावी एवं स्थायी निराकरण नहीं किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पाली शहर के बजरंग वाड़ी, टैगोर नगर, मरुधर नगर, गायत्री नगर, वार्ड संख्या 36 व 38, वार्ड संख्या 23, नवलखा रोड, प्यारा चौक, रांगनिया मोहल्ला, सिपाहियों के बास, चारणिया का बास, गुरलाई मार्ग, शेखों की ढाणी, केशव नगर, रामदेव रोड, नया गांव, महाराणा प्रताप नगर, सुभाष नगर, इंद्रा कॉलोनी, बाबा रामदेव कॉलोनी, आशापुरा नगर, बापू नगर सहित पाली शहर के समस्त प्रभावित क्षेत्रों में सीवरेज लाइन की समस्या से लोग परेशान है। धरने पर यह लोग बैठे रहे धरने पर महबूब टी, मोनू मेघवाल, रमेश चावला, ताराचंद चंदनानी, आमीन अली रंगरेज,एडवोकेट भागीरथ सिंह राजपुरोहित, सलीम राज, शकील अली नागौरी, तालिब अली, गोविंद बंजारा, अशोक कुलदीप, असगर कुरैशी, रामचंद्र बुनकर, जिशान अली रंगरेज, शमीम खत्री, कृष्णा सांसी, निर्मल तेजी सहित कई जने मौजूद रहे। फोटो में देखिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन…


