दतिया में मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से मंगलवार को दतिया शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। मेंटेनेंस कार्य के चलते यह कटौती चार से पांच घंटे तक रहेगी। कंपनी ने प्रभावित होने वाले क्षेत्रों और समय की जानकारी साझा की है। दतिया शहर में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे पोल फैक्ट्री, गौतम विहार कॉलोनी, दिनारा रोड, क्रेशर, गणेशघाट, कृषि मंडी के पीछे, झिरका बाग, सेंवढ़ा रोड, दावल पीर दरगाह, सेंवढ़ा चुंगी, पेट्रोल पंप, चिरई टोर, खटीकों का पठला, दांतरे की नरिया, आनंद टॉकीज, बच्चूमल का मिल, भरतगढ़, रिछरा फाटक, रिछरा फाटक बाहर और मुन्नी सेठ की तलैया से संबंधित क्षेत्र प्रभावित होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में सरसई और उनाव सब स्टेशन के सभी फीडरों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त, चिरूला, डगरई, खोडऩ, बड़ौनी, रिछारी, जैन मंदिर, कोटरा, लहरा, बगेदरी और हतलई आबादी क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। कंपनी ने बताया है कि यह समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है।


