मंगेतर बोला-घर जाओ, तुम्हारी बहन फांसी लगा रही है:भागकर भाई पहुंचा तो बहन फंदे पर लटकी मिली; आरोप-मंगेतर सगाई तोड़ने की धमकी देता था

ग्वालियर में 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी। मंगेतर पर परेशान करने का आरोप है। सुसाइड से पहले वह उससे वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी के बाद मंगेतर ने युवती के चचेरे भाई को फोन कर कहा- घर जाकर देखो, तुम्हारी बहन फांसी लगा रही है। भाई ने घर पहुंचकर आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा। तब तक मंगेतर भी आ चुका था। युवती को अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत की पुष्टि होते ही मंगेतर भाग निकला। घटना शनिवार शाम की है। परिजन का आरोप है कि मंगेतर उसे सगाई तोड़ने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना दे रहा था। रविवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि परिजन के आरोपों की जांच कर रहे हैं। ग्वालियर में चाचा-चाची के साथ रहती थी
अंशिका कुशवाहा के माता-पिता उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले में रहते हैं। वह ग्वालियर में बहोड़ापुर इलाके के विनय नगर सेक्टर-4 में चाचा राधे कुशवाहा के साथ रहती थी। अंशिका जिस घर में रहती थी, वहां उसके साथ उसके दादा मोहन सिंह कुशवाहा और चचेरा भाई कर्तव्य कुशवाहा रहते हैं। चाचा-चाची पास ही दूसरे मकान में रहते हैं। बीए पास कर चुकी अंशिका की 4 अक्टूबर 2024 को शहर के गुढ़ागुढ़ी नाका निवासी अर्जुन कुशवाहा के साथ सगाई हुई थी। भाई के मोबाइल पर आया मंगेतर का कॉल
परिजन का आरोप है कि कुछ दिन से मंगेतर बेटी को परेशान कर रहा था। शनिवार शाम 4 बजे युवती के दादा किसी काम से निकल गए। इसके बाद भाई भी कोचिंग चला गया। अंशिका घर में अकेली थी। शाम 5.26 बजे कर्तव्य के मोबाइल पर अंशिका के मंगेतर का कॉल आया। वह घर पहुंचा, तो अंशिका फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मंगेतर ने गहने हड़पे, प्रताड़ित करता था
अंशिका के मामा जीतू कुशवाहा ने बताया कि उनके पास ललितपुर से अंशिका की मां का फोन आया था। मंगेतर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। उसका शोषण किया और गहने भी हड़पे हैं। मुझे लग रहा है कि उसे मारकर फांसी का रूप दिया गया है। चाचा राधे कुशवाहा ने बताया कि अर्जुन उसे प्रताड़ित कर रह था। सगाई तोड़ने की धमकी देकर उसे परेशान कर रहा था। वह उससे कई बार रुपए और जेवर ले चुका है। ये खबर भी पढ़ें- दामिनी का सुसाइड से पहले का आखिरी ऑडियो आलीराजपुर के दामिनी ठाकुर सुसाइड केस में पुलिस ने कांग्रेस विधायक सेना पटेल के बेटे पुष्पराज पटेल को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। दामिनी के सुसाइड से पहले उसके और पुष्पराज के बीच हुई बातचीत की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग दैनिक भास्कर के पास है। इस बातचीत में पुष्पराज दामिनी और उसके मंगेतर ध्रुविल दोनों को धमका रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *