किसान बोले-आश्वासन समयावधि नहीं हुई मांगे पूरी, करेंगे कलेक्ट्रेट घेराव:गुड़ामालनी में कल इकट्‌ठे होंगे किसान, प्रहलादराम बोले- KVK जमीन पर अतिक्रमण मुक्त हो

किसान बीमा और मुआवजे को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे है। एक बार फिर किसान मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को किसान संघर्ष समिति ने गुड़ामालानी एसडीएम को बाड़मेर कलेक्टर और बालोतरा के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान प्रहलादराम का कहना है कि एक माह का आश्वासन दिया था लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी 10 प्रतिशत हमारी मांगों पर काम नहीं हुआ। कल किसान फिर से ट्रैक्टर के साथ इकट्‌ठे होंगे और जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। दरअसल, 9 दिसंबर को गुड़ामालानी के किसानों ने गुड़ामालानी से ट्रैक्टर लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए रवाना हुआ। उस दिन कई दौर की वार्ता हुई। धोरीमन्ना में किसानों को रोका गया। वहां पर वार्ता हुई जिसमें एक माह में सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। अब किसान एक बार फिर मांगों को लेकर सड़कों पर उतर रहे है। किसान संघर्ष समिति के प्रहलादराम ने बताया- 9 दिसंबर को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी। तब प्रशासन ने एक माह के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था। अब एक माह की जगह डेढ़ माह हो गया लेकिन अभी 10 फीसदी भी वादे के अनुसार काम नहीं किया है। कृषि विज्ञान केंद्र की 123 बीघा जमीन है उसमें 50-60 बीघा पर अतिक्रमण कर कब्जा कर दिया गया है। प्रशासन ने कुछ काम नहीं किया है। किसानों के धरना स्थल पर पूरा कब्जा कर लिया है। प्रशासन का आगाह किया जा रहा है कि कल किसान यहां पर इकट्‌ठा होंगे अगर उस समय अव्यवस्था होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रशासन को खुली चेतावनी है कि किसानों के वास्तविक दर्द और उनके समाधान को लेकर किसानों को दबाने का प्रयास नहीं करें। ​बैठकों में बनी सहमति, धरातल पर शून्य परिणाम ​किसान नेताओं ने बताया कि 9 दिसंबर 2025 को हुए बड़े आंदोलन के बाद प्रशासन के साथ हुई वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। 13 जनवरी 2026 को समीक्षा बैठक भी हुई, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के कारण समाधान नहीं निकला। किसानों का आरोप है कि प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है, जिससे क्षेत्र में पुनः भारी आक्रोश व्याप्त है। ​इन प्रमुख मांगों को लेकर आर-पार की जंग – फसल खराबे का पूर्ण बीमा क्लेम दिलाने और आदान-अनुदान से वंचित किसानों को 2 हेक्टेयर तक पूरा मुआवजा देने की मांग।
– किसान धरना स्थल और कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) की भूमि से अवैध कब्जे तुरंत हटाने की चेतावनी।
​- बिजली के लंबित कृषि कनेक्शन, नर्मदा नहर की सफाई, सड़कों की मरम्मत और जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने की मांग।
​- गुड़ामालानी कृषि कॉलेज को नए भवन में शिफ्ट करने, रिक्त पद भरने और नशावृत्ति पर पूर्ण रोक लगाने की मांग। पढ़े इससे जुड़ी खबर.. 200 ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट घेरने निकले किसान:बोले- आज हम प्रशासन को झुकाएंगे; 4 घंटे चली वार्ता में बनी सहमति इनपुट : रमेश गौड़

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *