डूंगरपुर के आसेला मोड़ पर निजी बस पर पथराव:सागवाड़ा से सीकर जा रही बस के कांच फूटे, यात्री सुरक्षित

डूंगरपुर में आसेला मोड़ के पास एक निजी बस पर पथराव किया गया। सागवाड़ा से सीकर जा रही प्राइवेट ट्रैवल्स की बस पर हुए इस हमले में ड्राइवर साइड का कांच टूट गया। हालांकि, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को कोई चोट नहीं आई। बस सोमवार रात करीब 8 बजे अंधेरे में आसेला मोड़ से गुजर रही थी। असामाजिक तत्वों ने बस पर पत्थर फेंके, जिससे ड्राइवर की तरफ का बड़ा कांच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिस सीट पर कांच टूटा, वहां यात्री बैठे थे, लेकिन सौभाग्य से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पथराव के बाद बस में सवार यात्री घबरा गए। ड्राइवर तुरंत बस को अनिता माया ट्रैवल्स के कार्यालय ले गया और घटना की जानकारी दी। कार्यालय में टूटे हुए कांच को हटाकर उसकी जगह प्लाइवुड लगाया गया, जिसके बाद बस को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया। ट्रैवल्स के मैनेजर और बस एसोसिएशन के अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने प्रशासन से असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द पकड़ने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *