बालाघाट नगर पालिका में सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 12 हितग्राहियों को अंतिम किस्त के चेक वितरित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष के सभाकक्ष में प्रत्येक लाभार्थी को 50 हजार रुपए की राशि दी गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि ये योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और जरूरतमंदों को पक्का मकान मिल रहा है। 3500 से अधिक हितग्राहियों के आवास बनाए नगर पालिका परिषद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक के तहत अब तक 3500 से अधिक हितग्राहियों के आवास बनाए हैं। योजना के अंतर्गत करीब 87 लाख रुपए से अधिक की राशि हितग्राहियों को दी जा चुकी है। इस दौरान वितरित की गई 12 अंतिम किस्तों की कुल राशि 7 लाख 50 हजार रुपए सीधे हितग्राहियों के खातों में भेजी गई। आवास निर्माण जल्द पूरा करने की अपील नगर पालिका अध्यक्ष ने हितग्राहियों से अपने मकानों का निर्माण जल्द पूरा करने की अपील की, ताकि उन्हें आगे भी योजनाओं का लाभ मिलता रहे। उन्होंने उन हितग्राहियों को भी निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा, जिनके मकान किश्त मिलने के बाद भी अधूरे हैं। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में सभापति कमलेश पांचे, पार्षद रवि बनाफर, पूर्व पार्षद सरिता रामलाल बिसेन, विभागीय कर्मचारी और हितग्राही उपस्थित रहे।


