राजस्थान की 29 महिलाओं से 96 लाख की ठगी:पति-पत्नी ने साड़ी, सेनेटरी नैपकिन और चूड़ी की मशीन लगाने का झांसा दिया

भरतपुर में 29 महिलाओं से 96 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठग पति-पत्नी ने महिलाओं को चूड़ी, साड़ी और सेनेटरी पैड लगाने की मशीन देने के नाम पर ठगी की। मशीन की जगह महिलाओं को मशीनों के कुछ पार्ट्स दे दिए। मशीन के लिए कहने पर टाल-मटोल करते रहे। महिलाओं ने इसकी शिकायत राजीविका ने अधिकारियों से की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। आरोप है कि अधिकारियों ने भी उनके फोन उठाने बंद कर दिए। इसके बाद महिलाओं ने थाने में शिकायत दी। मामला भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके का है। महिलाओं ने शिकायत रविवार को दी थी और सोमवार को इसपर कार्रवाई को लेकर थाने के बाहर पहुंच गई। पहाड़ी थाना SHO योगेंद्र सिंह ने बताया- मामले में जांच जारी है। महिलाओं ने शिकायत दी है। पूछताछ कर रहे हैं। मशीनों के पार्ट्स दिए पूरी मशीन नहीं दी महिलाओं ने थाने में दी शिकायत में बताया- पहाड़ी ब्लॉक में राजीविका के 1 हजार से ज्यादा समूह चल रहे हैं। अप्रेल 2025 में जिला कार्यालय राजीविका के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DMJB) निखिल और डिस्ट्रिक्ट मैनेजर लाइव नॉन फार्म (DMNF) रिचा यादव ने कुछ महिलाओं को कार्यालय बुलाया था। दोनों ने महिलाओं को शिव सिन्हा नाम के व्यक्ति से मिलवाया था। शिकायत में बताया- शिव सिन्हा और उसकी पत्नी पूनम ने रोजगार में मुनाफे के लिए मशीनें लगाने का झांसा दिया। दोनों ने चूड़ी, साड़ी और सैनेटरी पेड लगाने की मशीन देने की बात कही। इसके बाद कुछ महिलाओं को मशीनों के पार्ट्स दे दिए। जब पूरी मशीन के बारे में पूछा तो टालमटोल करने लगे। हमने सभी ने रुपए कैश में दिए थे। इसके बाद जब उनसे मशीनों को लेकर संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिला न ही उन्होंने कॉल उठाया। महिलाओं ने जिला कार्यालय में अधिकारियों के पास कॉल किए लेकिन, उन्हें कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। कुछ महिलाओं ने ब्याज पर रुपए लेकर उन्हें दिया था तो कुछ महिलाओं ने अपने गहने गिरवी रखकर पैसे दिए थे। राजीविका महिला अधिकारी ने किया था कॉल
पीड़ित महिला प्रीति ने बताया राजीविका के समूहों के मेले लगते हैं। मैं भी उनमें दुकान लगाती हूं। मेरे पास DMNF रिचा यादव ने मुझे कॉल करके कहा कि प्रीति आप मेलों में दुकान लगाती हो। आपका काम बहुत अच्छा है। इसलिए आप डिस्ट्रिक पर आओ। हम आपके लिए बहुत अच्छा काम दिलाएंगे। मशीन लगा लो अच्छा मुनाफा मिलेगा
प्रीति ने कहा कि मुझे बताया गया कि आप आगे बढ़ना चाहती हो तो साड़ियों की मशीन लगा लो। इसमें आपको बहुत अच्छा इनकम मिलेगा और, बाकी समूह की महिलाओं को रोजगार मिल जाएगा। मेरे मना करने के बाद फिर से कॉल आया। तब मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। तब मुझसे कहा गया कि पैसे एडजस्ट हो जाएंगे, इससे आगे काफी फायदा मिलेगा। पार्ट्स दिए मशीन नहीं दी
प्रीति ने कहा- रिचा यादव ने फिर से मुझे कॉल किया और कहा कि अगर पहाड़ी ब्लॉक में और भी महिलाएं मशीन लगाना चाहती हैं तो आप उनसे भी संपर्क करो। तब रिचा यादव ने खुद राजीविका से महिलाओं के नाम और नंबर निकालकर महिलाओं को फोन किया इसी तरह का प्रलोभन दिया। किसी महिला को सेनेट्री पेड की मशीन लगाने का प्रलोभन दिया गया। किसी महिला को चूड़ी बनाना, अगरबत्ती बनाने के प्रलोभन दिए गए। उन सभी लोगों ने करीब 29 महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी कर ली। पूरी मशीन ही नहीं दी
प्रीति ने बताया कि मुझसे 4 लाख 60 हजार रुपए लेकर साड़ियों पर स्टोन लगाने की मशीन दी थी। इसके अलावा सोनवती से 7 लाख रुपए लेकर सेनेटरी पेड बनाने की मशीन के पार्ट दिए। बाकी महिलाओं को शिव सिन्हा ने चूड़ियों पर स्टोन लगाने का सामान दिया। शिव महिलाओं को सामान देने का झांसा देता रहा। वह महिलाओं को NGO के, माध्यम से फायदा पहुंचाने और सामान देने का झांसा देता रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *