कांकेर में धान चोरी के आरोपी गिरफ्तार:13 बोरी धान के साथ दो आरोपी पकड़े गए, एक नाबालिग भी शामिल

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में धान चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 13 बोरी धान भी जब्त किए गए हैं। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। यह मामला रतेसरा निवासी खिलावन सिन्हा की शिकायत के बाद सामने आया। खिलावन सिन्हा ने चारामा थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 जनवरी को उनके घर के पर्छी में रखे 13 कट्टा धान अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। चारामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सूरज देवांगन ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर स्कूटी एक्टिवा का उपयोग कर प्रार्थी के घर से धान चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में चोरी की गई संपत्ति (13 बोरी धान) को आरोपियों के कब्जे से जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: 1. सूरज देवांगन, पिता स्वर्गीय सुरेश देवांगन, उम्र 25 वर्ष, निवासी दरगहन, थाना चारामा, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) 2. एक विधि से संघर्षरत बालक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *