कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में 13 बोरी धान चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया धान भी बरामद कर लिया गया है। रतेसरा निवासी खिलावन सिन्हा ने चारामा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को उनके रतेसरा स्थित घर की पर्छी में रखे 13 कट्टे धान को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चारामा थाना में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की। पूछताछ में 13 कट्टे धान की चोरी कबूल की जांच के दौरान, चारामा पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज देवांगन (25) और उसके नाबालिग साथी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सूरज देवांगन ने स्वीकार किया कि उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर स्कूटी एक्टिवा का इस्तेमाल कर प्रार्थी के घर से 13 कट्टे धान की चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 13 बोरी धान जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज देवांगन पुत्र स्वर्गीय सुरेश देवांगन, उम्र 25 वर्ष, निवासी दरगहन, थाना चारामा, जिला कांकेर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी विधि से संघर्षरत बालक है।


