पंजाबी ब्राह्मण समाज ने मनाया लोहड़ी पर्व:महिलाओं ने गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति दी, समाज के वरिष्ठों का भी सम्मान

पंजाबी ब्राह्मण समाज रायपुर ने इस वर्ष भी लोहड़ी पर्व को परंपरागत उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया। रविवार को राम जानकी मंदिर, टाटीबंध में आयोजित लोहड़ी मिलन समारोह में रायपुर शहर सहित आसपास के जिलों से समाज के लोग परिवार के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का माहौल बना रहा। लोहड़ी प्रज्वलन के बाद महिलाओं ने गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल पूरी तरह पंजाबी रंग में रंग गया। पारंपरिक पंजाबी गीतों पर युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक नृत्य कर कार्यक्रम का आनंद लिया। समाज के वरिष्ठों और प्रतिभाओं का सम्मान कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्यों सुभाष अत्रे, राजकुमार शर्मा, प्रेमलता शर्मा, जितेंद्र शर्मा और रमेश चंद बांगा का सम्मान किया गया। इसके अलावा धनु मिक्की शर्मा, जयवीर हनी, पार्थ नीरज, स्वाति सागर, चिन्मय मेहता, रिया पाठक, अंजु शर्मा, स्वाति शर्मा, पाउल मुद्गल और प्रखर शर्मा को भी सम्मानित किया गया। हाउजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया आकर्षण डॉ. संजय अलंग की ओर से आयोजित हाउजी खेल ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया और दर्शकों का खूब मन जीता। कार्यक्रम में एशियन न्यूज में कार्यरत आहना पुंज (रिंकी) की सहभागिता भी रही। टीमवर्क से सफल हुआ आयोजन समारोह का सफल संचालन समाज के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सचिव प्रदीप शर्मा और राकेश शास्त्री के नेतृत्व में किया गया। समाज के सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *