जैसलमेर घूमने आए पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत:इंदौर से 6 दोस्तों का ग्रुप आया था सम, कल्चर प्रोग्राम देखते समय गई युवक की जान

जैसलमेर में 37 साल के पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ रविवार रात सम पहुंचा। सभी रिसॉर्ट में चल रहे कल्चर प्रोग्राम को देख रहे थे। तभी अचानक राहुल अचेत होकर गिर गया। उसके साथी तुरंत जवाहिर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित ​कर दिया। युवक की पहचान इंदौर के एयरपोर्ट क्षेत्र निवासी राहुल मालवी (37) के रूप में हुई है। मामला सम के लक्की डेजर्ट कैंप में रविवार रात 9 बजे का है। रविवार रात को आए थे रिसोर्ट
रिसोर्ट संचालक प्रेम ने बताया- इंदौर से 6 दोस्तों का एक ग्रुप रविवार रात करीब 8:30 बजे रिसॉर्ट पहुंचा था। जब वे पहुंचे तब कल्चरल प्रोग्राम शुरू हो चुका था। ऐसे में ग्रुप ने जैसे ही चेक-इन किया, वे सामान रखकर सीधे सांस्कृतिक कार्यक्रम (कल्चरल प्रोग्राम) देखने चले गए। कार्यक्रम देखने के दौरान राहुल मालवी अचानक खड़े-खड़े जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। राहुल के साथी राजेश ने बताया कि सभी दोस्त रविवार को खाटू श्यामजी दर्शन के लिए गए थे। वहां से वे जैसलमेर से सम आए थे। राजेश ने बताया कि कार्यक्रम देखने के दौरान राहुल को चक्कर आ गए और वो गिर गया। मैंने उसे सीपीआर दी और फिर हम उसे जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल लेकर आए। उसे साइलेंट अटैक आया था। डॉक्टर बोले- मौत अटैक से लेकिन पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा
घटना के बाद रिसॉर्ट में हड़कंप मच गया। बिना समय गंवाए लोग निजी गाड़ियों से तुरंत जैसलमेर शहर में स्थित जवाहिर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टर भगवान सिंह राजपुरोहित ने बताया- रविवार रात करीब 10.30 बजे राहुल को जवाहिर हॉस्पिटल लेकर आए थे। जब उन्हें लाया गया, तब वे मृत हालात में थे। ECG करवाई, जिसमें वो डेड ही थे। हमने पुलिस को बुलाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया था। डॉक्टर ने बताया कि मौत का कारण अटैक ही है, लेकिन हमारी ओर से पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। सम थाना प्रभारी प्रह्लाद ने बताया- मृतक राहुल मालवी इंदौर के एयरपोर्ट क्षेत्र के निवासी थे। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है। सोमवार शाम परिजन जैसलमेर पहुंचे, जहां उन्होंने पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया। ये खबर भी पढ़ें.. 14 साल की स्टूडेंट की नहाते हुए हार्टअटैक से मौत:बाथरूम का गेट खटखटाता रहा परिवार, अंदर बेसुध मिली छात्रा बूंदी में एक 14 साल की स्कूल स्टूडेंट की हार्टअटैक से मौत हो गई। बाथरूम में नहाते समय छात्रा को साइलेंट अटैक आया था। इसके बाद वो अंदर ही बेसुध होकर गिर गई। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। इसलिए हार्टअटैक की संभावना जताई गई। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *