राजस्थान के 6 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:जयपुर में अचानक बदला मौसम, बादल छाए; कोहरे से दिल्ली हाईवे पर हादसा

जयपुर में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। बादल छा गए और कुछ इलाकों में आंधी चली। मौसम विभाग ने इस सप्ताह प्रदेश में मावठ का दौर शुरू होने की संभावना जताते हुए 22 जनवरी को 6 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले जयपुर, कोटा, अलवर, दौसा, भरतपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में सुबह हल्का कोहरा रहा। बीकानेर के ग्रामीण इलाकों में घने कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी शून्य हो गई थी। टोंक में 50 मीटर की विजिबिलिटी रही। बीकानेर में एक बार फिर सर्द हवा ने तापमान गिरा दिया है। उधर, दिल्ली- जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सोतानाला फ्लाईओवर के पास एक ट्रेलर पलट गया। आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे कचरे से भरा हुआ 18 चक्का ट्रेलर हाईवे के बीच पलट गया। इससे दिल्ली से जयपुर की तरफ जाने वाली लेन में 4 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। मौके पर पनियाला पुलिस मौजूद है, जो क्रेन और जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटवा रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *