कोटा में बीजेपी लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भामाशाह कृषि उपज मंडी में गंदगी देख गुस्सा हो गई। उन्होंने मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई और पूछा, कौन करेगा नालियों की सफाई। इस पर मंडी सचिव ने दबी जुबान में कहा- हम ही करेंगे। इस पर MLA ने पूछा, कब करोगे। विधायक के गुस्सा करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। समर्थक वीडियो पर ‘एक्शन मोड़ में विधायक ‘जैसे कमेंट कर रहे हैं। घटना 15 जनवरी की है। दरअसल लाडपुरा से बीजेपी विधायक कल्पना देवी 15 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे भामाशाह मंडी में निरीक्षण करने पहुंची थी। उन्होंने मंडी परिसर में करीब 2 घंटे घूम कर जायजा लिया। मंडी परिसर में गंदगी से नालियां भरी हुई थी। जगह जगह कचरे के ढेर लगे हुए थे। गंदगी देख विधायक भड़क गई। और मौके पर मौजूद मंडी सचिव मनोज मीणा को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने मंडी सचिव से पूछा आप मुझे एक ऐसी जगह दिखा दो जहां सफाई हुई हो। सभी जगह गंदगी है। नालियां चौक हुई पड़ी हैं। इस बारे में मंडी सचिव मनोज मीणा ने बताया की 300 बीघा में मंडी फैली है। जहां सफाई के लिए 100 लेबर की जरूरत है। हमारे पास 30-35 ही आदमी हैं। सीमित संसाधन के हिसाब से सफाई होती है। इसलिए सफाई के लिए अलग अलग ब्लॉक बांट रखे हैं। एक ब्लॉक का तीन दिन बाद नंबर आता है। निरीक्षण के दौरान विधायक उसी ब्लॉक में गई। जहां सफाई नहीं हुई थी। मंडी सचिव ने कहा की यहां सारे व्यापारी नाली में कचरा फेंकते हैं। डस्टबिन नहीं रखते। अभी रोड़ तो साफ था। — ये खबर भी पढ़ें ऊर्जा मंत्री ने दिलावर से कहा-पूरे कुएं में भांग घुली:अफसरों को फटकारा, बोले- तुमने जितनी इंजीनियरिंग की, उससे ज्यादा मैंने रोड बनवाए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सड़कों की खराब स्थिति पर अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने इंजीनियर्स से कहा- तुमने जितनी इंजीनियरिंग की, उससे ज्यादा रोड मैंने बनवा दिए। वहीं मंत्री नागर ने शिक्षा और पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर से कहा कि जितनी भी जगह जा रहे हैं, पूरे कुएं में भांग घुल रही है। स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। कोई भी विभाग बचा हुआ नहीं है। (पूरी खबर पढ़ें)


