राजगढ़ से इंदौर जा रही यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस बेकाबू होकर सड़क किनारे एक मकान से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस सवार 10 से 12 यात्री घायल हो गए, जबकि चौराहे पर खड़े दो बाइक सवार भी चपेट में आ गए। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 8 बजे राजगढ़ जिले के तलेन नगर में हुआ। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। देखिए तस्वीरें… बस घिसटते हुए मकान में जा घुसी
जानकारी के अनुसार, इकलेरा से इंदौर जा रही शिवशक्ति यात्री बस तलेन के मुख्य चौराहे पर पहुंची थी, तभी शुजालपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क पर घिसटते हुए पास के मकान में जा घुसी। टीआई बोले- हादसे में 12 लोग घायल
तलेन थाना प्रभारी राकेश दामले ने बताया कि हादसे में करीब 10 से 12 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक और बस को हटवाकर मार्ग बहाल किया। यह खबर भी पढ़ें कार ने 13 को रौंदा, अब तक 5 की मौत जबलपुर के हिट एंड रन मामले में मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग सोमवार को सड़क पर उतर आए। दोपहर करीब 1 बजे चक्काजाम शुरू हुआ, जो शाम 5.15 बजे प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ। चक्काजाम के चलते करीब 5–6 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण 10 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर


