ब्यावर| शहर के व्यस्ततम मार्ग नगर परिषद से लोहारान चौपड़ के बीच की रोड लाइट बंद पड़ी है। परिषद के ठीक सामने से होकर निकल रहे इस मार्ग की भी सुध लेने वाला कोई नहीं है। शाम ढलते ही क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। इस वजह से मुख्य बाजार को जोड़ने वाला यह मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है। -मोहम्मद साजिद, क्षेत्रवासी


