अमृतसर| एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड, अमृतसर की ओर श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में ‘टैलेंटेक्स सक्सेस पावर सेशन’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में टैलेंटेड स्टूडेंट्सए को सम्मानित किया गया। इस दौरान जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 297 हासिल करने वाले एलन के छात्र नंदीश मेहरा को 50,000 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, टैलेंटेक्स परीक्षा में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के टॉप रैंकर्स को कैश रिवार्ड, मेडल दिए गए। नर्चर बैच के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले टॉप 24 विद्यार्थियों को ‘सरस्वती मेडल’ से नवाजा गया। एलन नॉर्थ जोनल हेड सदानंद वानी और सेंटर हेड राजेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एलन ‘संस्कार से सफलता’ के मंत्र पर काम करता है।


