अमृतसर| जनवरी महीने के अंत तक शनि का गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। वहीं 20 जनवरी के दिन शनि पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में आने वाले हैं। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि देव हैं। ऐसे में शनि का स्वयं के नक्षत्र में गोचर करना विशेष तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंडितों की मानें तो शनि के गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए गोल्डन समय ला सकता है तो कई राशियों को लाभ मिल सकता है। मेष राशि: पंडित राधे श्याम के मुताबिक शनि के गोचर से मेष राशि वालों को एक ही बार में क्लेरिटी मिल सकती है। इस राशि वाले अपना डिसीजन लेने में जल्दबाजी न करें। प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें और शांत मन बेहतर परिणाम देगा। वृषभ राशि: इस राशि वाले पुराने दोस्तों से फिर से जुड़ सकते हैं। आपको उनके साथ बातचीत करके सुख दायक जीवन मिल सकता है। वहीं अनावश्यक बातों को भुलाकर साधारण चीजों को एन्जॉय करें। शनि की राशि मकर में जाने से 5 ग्रहों का महासंगम, 4 राशियों के लिए धन, भाग्य और सफलता के द्वार खुलेंगे।


