गांव को स्वच्छ बनाने में जुटे सांगली के युवा

पलारी| पर्यावरण स्वच्छता एवं सुरक्षा को लेकर नव युवक दुर्गा उत्सव सांगली काम कर रहा है। समिति के सदस्य प्रत्येक रविवार को गांव में सफाई अभियान चलाते हैं। तामेश्वर निर्मलकर ने 5 हजार, भागवत आयोजन समिति सांगली ने 3 हजार व 23 ग्रामीणों ने पौधों का सहयोग प्रदान किया। सरपंच तुलज कुमार साहू सहित ग्रामीणजन लगातार समिति को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू सहित गिरीश पायल, नोहर निर्मलकर, गैंदू साहू, भावेश साहू, दानेश्वर साहू, हर्षू साहू, चम्पेश पटेल, लिनेश पायल, हिमेंद्र सिन्हा, खिलेंद यादव, धर्मेंद्र यादव, राजकुमार सेन, दल्लू साहू, भोज रजक, हीरामन पटेल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *