राज्यपाल ने मुख्य सूचना आयुक्त जैन समेत तीन को दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग को नई नेतृत्व टीम मिल गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में नवनियुक्त मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन के साथ राज्य सूचना आयुक्त उमेश कुमार अग्रवाल और डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया मुख्य सचिव विकास शील ने पूरी कराई। मुख्य सूचना आयुक्त जैन राज्य के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं। सूचना आयुक्त अग्रवाल भी सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। वहीं डॉ. शिरीष चंद्र मिश्रा पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, डीजीपी अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना और मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *