7 माह का वेतन दिलाने कांग्रेस ने किया निगम का घेराव

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव निगम कर्मियों को सात माह से वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन दिलाने की मांग पर कांग्रेस ने सोमवार को निगम का घेराव किया। कांग्रेस के हस्तक्षेप के बाद अफसरों ने वेतन तत्काल जारी करने आश्वासन दिया है। कांग्रेसियों ने कहा भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में निगम का दिवालिया निकल रहा। जिला शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा सफाई मजूदरों को सात माह से वेतन नहीं मिल पाया। सफाई ठेकेदारों की मनमानी से तीन साल से ईपीएफ में राशि नहीं डाली जा रही, और तो और मजदूरों को कलेक्‍टर दर से कहीं कम वेतन भुगतान हो रहा है। सफाई मजदूरों की मांगों पर जितेंद्र मुदलियार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद निगम प्रशासन ने मजदूरों को तीन माह के वेतन भुगतान के साथ अन्‍य मांगों पर आश्वस्त किया। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के हस्तक्षेप के बाद सफाई कर्मियों से जुड़ा मामला सुलझा और हड़ताल समाप्त हुई। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों के साथ मुदलियार ने निगम आयुक्त्त अतुल विश्वकर्मा ने मुलाकात करते तत्‍काल बकाया भुगतान देने मांग की। कर्मियों की अन्य मांगें भी रखी। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाए अनेक आरोप मुदलियार ने कहा स्‍थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह, मेयर मधुसूदन यादव उदासिन रवैया अपना रहे हैं। ट्रिपल इंजन की सरकार में विकास-रोजगार का वादा छल साबित हो रहा। निगम की माली हालत सुधारने प्रयास नहीं किए जा रहे है। जिसका असर निगम में कार्यरत कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है। नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्लै ने कहा शहर को सफाई कर्मियों के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया दोहराया जा रहा है। एक ओर तो स्वच्छता दिवस पर इनका सम्‍मान करने का ढोंग किया जाता है। दूसरी ओर ऐसा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *