सूने मकान से नकदी व जेवरात ले गए चोर

भास्कर न्यूज | अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ठाकर वाला कुआं क्षेत्र में अलवर रिसोर्ट के पीछे स्थित एक मकान से चोर करीब 60 हजार रुपए नकद, सोने की दो अंगूठियां और चांदी की सात पायलें चोरी कर ले गए। वारदात में शामिल दो चोर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। पीड़ित भगत सिंह पुत्र सुभाष चंद ने बताया कि 15 जनवरी को वह अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर के मालवीय नगर स्थित अमर हॉस्पिटल लेकर गया हुआ था। उसके पिता केंद्रीय सुरक्षा बल (53 एसएसबी) में पश्चिम बंगाल में ड्यूटी पर तैनात हैं, ऐसे में मकान पूरी तरह से सूना पड़ा हुआ था। इसी दौरान 17 जनवरी की रात करीब 12 बजे दो चोर मकान में घुसे और कमरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 18 जनवरी की शाम करीब 6 बजे जब पीड़ित घर लौटा तो चोरी का पता चला। इसके बाद उसने जयपुर में मां के पास मौजूद अपने मामा को सूचना दी और पड़ोसियों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दो अज्ञात चोर आते-जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *