झारखंड में मौसम की चाल बदल गई है। ठंड के बीच बसंत ने दस्तक दे दी है। सोमवार को कई जिलों में तापमान में तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इससे लोगों को कनकनी से राहत मिली। चाईबासा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं जमशेदपुर में भी अधिकतम पारा 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। रांची में न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और 8.4 डिग्री पर रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी िवक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पूवी राजस्थान में भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। -शेष पेज 11 पर … पिछले साल जैसा ट्रेंड, जल्द होगी गर्मी की एंट्री झारखंड में इस बार भी पिछले साल जैसा ट्रेंड दिख रहा है। पिछले वर्ष 19 जनवरी को रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री आैर न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस था। इस बार 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री आैर न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। इस माह या अगले माह की शुरुआत में बारिश नहीं हुई तो इस बार फरवरी के दूसरे सप्ताह से गर्मी की एंट्री हो जाएगी। क्योंकि, पहाड़ों में बर्फबारी भी कम हो गई है।


