बड़वानी | शहर में अमन सामाजिक म्यूजिकल मंच के तत्वावधान में संगीत निशा हुई। कार्यक्रम रात 8 बजे से 1 बजे तक चला। शेरो-शायरी के साथ कार्यक्रम का सफल संचालन शौकत अली मंसूरी ने किया। मुख्य अतिथि विधायक राजन मंडलोई, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिलीप राजपाल, समाजसेविका आयशा अली इंदौर, समाजसेवी मुश्ताक मलिक, पिंटू सेठ, डॉ. मदन सोलंकी व डॉ. आसिफ खान इंदौर रहे। मालेगांव से मास्टर यूसुफ, धूलिया से आरिफ, इंदौर से भूपेंद्र व रविंद्र पवार, खंडवा से डॉ. पूजा पूरा राजपाल व जितेंद्र सर सहित बड़वानी के अमजद खान व टोनी सोनी ने गीत प्रस्तुत किए।


