बाड़मेर | भारतीय सिंधु सभा जिला एवं नगर इकाई बाड़मेर के तत्वाधान में सोमवार को सिंधु रत्न हेमू कालानी का 83वें शहादत (बलिदान) दिवस के उपलक्ष्य में स्वरूप सिंह खारा ने पोस्टर विमोचन किया। इस अवसर पर मिर्चूमल कृपलानी, भगवानदास ठारवानी, हरीश जीवनानी, दिलीप तनसुखानी, गोपाल जीवनानी, बन्नाराम वाधवानी, हरदास मल वृजानी, दुर्गेश मंगानी, जितेंद्र अमलानी, हेमंत मेठवानी, प्रताप सेवकानी, पीताम्बर गंगवानी, ललित नाजवानी, दीपक खत्री , रमेश सायानी, प्रदीप तनसुखानी, दिलीप बादलानी सहित भारतीय सिंधु के समस्त अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रविवार को सिंधी समाज के बाबा गंगानाथ मंदिर स्टेशन रोड, इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर महावीर नगर, बादलनाथ मठ नेहरू नगर, सेठ हरूमल मोहल्ला इत्यादि विभिन्न स्थानों पर दिलीप बादलानी, मनीष झामनानी, जीतू भा मेघानी एवं दुर्गेश मेघानी के सहयोग से रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।


