प्रतापपुर में गाजे-बाजे व कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

सिमरिया | चोपे पंचायत के तोरार गांव में सोमवार को ग्राम देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भूमि पूजन सह ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गांव की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। महायज्ञ के आयोजन को लेकर गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल है। महायज्ञ दो फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा जो 6 फरवरी को सम्पन्न होगा। यज्ञ सफल संचालन के लिए कमिटी के गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष युगल किशोर प्रसाद, सचिव अशोक प्रसाद, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार व सुजीत कुमार, उपाध्यक्ष विजय प्रसाद, संरक्षक सदस्य गोपाल महतो, शिवनंदन प्रसाद, प्रेमलाल प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, दुलारचंद प्रसाद, जानकी प्रसाद, कार्यकरिणी में अमित कुमार, पवन कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार, जगेश्वर प्रसाद, राजेश प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, ठाकुर महतो, मनोज प्रसाद, उमेश गंझू, रोहित भुईयां, मनोज भुईयां, कारण भुइयां, सोनू, अभय, शनि शामिल है। समिति के अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि भूमि पूजन व ध्वजारोहण के साथ ही गांव में धार्मिक अनुशासन लागू कर दिया गया है। जबतक महायज्ञ सम्पन्न नही हो जाता तबतक गांव में मांस मछली शराब समेत तामसिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि पवित्र व सात्विक वातवरण बना रहे।उन्होंने लोगो से महायज्ञ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ ग्राम तोरार के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा और पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक जागरण का संदेश देगा। भास्कर न्यूज | प्रतापपुर सरस्वती पूजा के अवसर पर सोमवार को प्रतापपुर प्रखंड के तेली टोला मुहल्ला में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। न्यू युवा सुनहरा क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखा गया। सुबह से ही कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कथा स्थल से कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा अमझर नदी तट पहुंची, जहां यज्ञाचार्य व पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिपूर्वक जल उठाव कराया गया। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा पुनः कथा स्थल पर संपन्न हुई। संध्या काल में कलश यात्रा के समापन के बाद कथा प्रवचन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। पूजन-अर्चन के उपरांत कथावाचक साध्वी शिवानी देवी जी ने अपनी मंडली के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। कथा के दौरान संगीतमय भजनों और श्रीकृष्ण लीलाओं के वर्णन से श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।भागवत कथा के संबंध में लोगो,पुरोहितो व साध्वी शिवानी देवी ने बतायी कि भागवत कथा श्री कृष्ण की लीलाओं और भक्ति ज्ञान और वैराग्य की शिक्षा देती है।इसे सुनने से मन शुद्ध होता है,जन्मों के पापो से मुक्ति मिलती है।साथ ही श्रोताओं का आध्यात्मिक विकास होता है,मन को शांति मिलती है,जिससे जीवन में सुख,संतुलन और आत्मिक उन्नति आती है।इस कलश यात्रा में बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष के अलावे प्रखंड के जनप्रतिनीधी, मुखिया, पंचायत के गणमान्य, बुद्धिजीवी, समाजसेवी सहित हजारों लोग शामिल थे। आयोजन को सफल बनाने में न्यू युवा सुनहरा क्लब के अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू, सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार सहित सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *