उदयपुर के गोगुंदा में रोडवेज बस में अभ्यर्थियों की ज्यादा भीड़ होने से बुजुर्ग की मौत हो गई। सुमेरपुर निवासी शंकरलाल मेघवाल (65) अपनी बेटी और जमाई गणेशाराम मेघवाल के साथ सिरोही डिपो की रोडवेज बस में सुमेरपुर जा रहे थे। बस में एग्जाम देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण खड़े होने की भी जगह नहीं थी। गणेशाराम मेघवाल ने बताया- बस में भीड़ के कारण मेरे ससुर का अचानक दम घुटने लगा। ईसवाल गांव के पास उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वे बेसुध होकर गिर गए। उनको उदयपुर-गोगुंदा हाईवे स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 742 केंद्रों पर हुई शिक्षक भर्ती लेवल-2 परीक्षा
राजस्थान में सोमवार को 14 जिलों में शिक्षक भर्ती लेवल-2 परीक्षा हुई। 182 केंद्रों पर पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और 560 केंद्रों पर दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक एग्जाम हुआ। कोटा में एक परीक्षा केंद्र पर दिव्यांग अभ्यर्थी को व्हीलचेयर नहीं मिली, जिसके कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा जांच के बाद एंट्री दी गई। परीक्षा से 1 घंटे पहले ही परीक्षा केंद्रों पर गेट बंद कर दिए गए थे। अजमेर के परीक्षा केंद्र रामनगर स्कूल पर जूते-मोजे खुलवाकर जांच की गई। स्टोल-दुपट्टे भी उतरवाए गए। जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर महिला कैंडिडेट्स को ज्वेलरी उतारने के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहली पारी में 53 हजार और दूसरी में एक लाख 73 हजार 200 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। 7,759 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। कल शिक्षक भर्ती परीक्षा का आखिरी दिन है। एग्जाम देकर लौट रही युवती मांझे से कटी
कोटा के बोरखेड़ा पुलिया पर शिक्षक भर्ती परीक्षा देकर लौट रही अभ्यर्थी चाइनीज मांझे से कट गई। वह रविवार को परीक्षा देकर स्कूटी पर मौसेरी बहन के साथ आ रही थी। इसी दौरान अचानक गले में चाइनीज मांझा उलझ गया। उसके गले, आंख और हाथ की अंगुली में गहरे कट लग गए। स्कूटी अनियंत्रित होने से दोनों गिर गईं और घायल हो गईं। घायल अभ्यर्थी जया चौधरी को एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी आंख पर 5 टांके आए हैं। अब देखिए- भर्ती परीक्षा से जुड़ी PHOTOS…. पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…


