मेरठ में सरेआम फायरिंग, युवक को मारी 3 गोली:कॉफी शॉप में घुसे युवकों ने तड़ातड़ किए 5 राउंड फायर, घायल अस्पताल में भर्ती

मेरठ में मवाना थाने से चंद कदमों की दूरी पर सरेआम फायरिंग की गई। बुलेट पर आए 3 लड़कों ने कॉफी शॉप में घुसकर युवक पर बराबर फायर किए। गोली युवक के पैर और पेट में लगी। फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए। वहीं घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है हालत गंभीर है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वारदात रविवार रात की है। मौके पर सीओ मवाना सहित अन्य पुलिस पहुंची। पुलिस पूछताछ कर रही है और आसपास के सीसीटीवी भी चैक कर रही है। वहीं पीड़ित परिवार की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। बुलेट पर आए थे तीन युवक रविवार को मवाना में रात VVIP तहसील रोड पर यश पुत्र जितेंद्र ग्राम गुड़ा वर्तमान पता प्रीतनगर मवाना अपने 2 दोस्तो के साथ चाय पी रहा था। अचानक बुलेट पर आए 3 युवकों और यश के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। जिसके बाद बाइक सवार युवक में से एक ने पिस्टल निकाल ली। युवक ने दुकान में घुसकर यश पर फायर कर दिया। यश जान बचाने के लिए भागा। दुकान के अंदर घुसकर कर दी फायरिंग फायरिंग से दुकान और बाजार में अफरा तफरी मच गई। आरोपी युवक ने लगातार फायर किए। इससे गोली भाग रहे युवक यश के पैर और पेट के पास जाकर लगी। मौके से पुलिस ने खोखे भी बरामद किए है। गोली लगने के बाद यश वहीं गिर पड़ा। उसके खून बहने लगा। वहीं दो युवक बुलेट से भाग गए और तीसरा युवक ऐसे ही भागा। आगे जाकर अपने दोस्तों के साथ बुलेट पर चला गया। बुलेट से ही भागे आरोपी पब्लिक तीनों को पकड़ नहीं पाई। मौके पर यश के परिवार को बुलाया गया। वहीं फायरिंग के कारण दुकानदार और ठेले वालों में भी भगदड़ मच गई। सूचना पुलिस को दी गई जा पुलिस के आने पर युवक यश डिवाइडर पर बैठा मिला । पुलिस ने यश को CHC में भर्ती कराया जा से उससे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है ।
वहीं मौके पर co मवाना अभिषेक पटेल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। So राजेश कांबोज ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बताई जा रही है पुरानी रंजिश वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि यश और इन लड़कों में पुरानी रंजिश है। स्कूल, कॉलेज की पढ़ाई के टाइम से ये लोग एक दूसरे को जानते हैं। पहले भी किसी बात पर इनमें विवाद हुआ है। वहीं आरोपियों में से एक युवक अपराधी किस्म का युवक है। जो पहले भी किसी मामले में विवादों में रहा है। वहीं महिला मित्र के कारण आपसी दुश्मनी भी बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। तहरीर आने पर मुकदमा लिखेगी। सीसीटीवी भी चैक कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *