मदरसे में फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव:गोंडा पुलिस को आत्महत्या का शक, हरियाणा का रहने वाला था छात्र

गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर ग्राम पंचायत के आगापुरवा गांव में रविवार देर रात मदरसा अरबिया अहले सुन्नत ग़ौसुल उलूम मदरसे में 17 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता मिला। मृतक की पहचान मो. हसन अली के रूप में हुई है, जो हरियाणा के बल्लभगढ़ का रहने वाला था और मदरसे में हाफिज का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही धानेपुर पुलिस और क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक की टीमें भी पहुंच गई हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मदरसे के संचालकों से पूछताछ पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। पुलिस ने मदरसे के संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ भी की। इसके अलावा मदरसे में रहने वाले अन्य छात्रों से भी जानकारी ली जा रही है। मदरसा परिसर में शव मिलने से दहशत मदरसे के कर्मचारियों के मुताबिक, रविवार रात जब उन्होंने छात्र को कमरे के अंदर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। धानेपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिवार को दी गई सूचना पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है, ताकि सही कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *