डाही | कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज का वार्षिक कार्यकारिणी बैठक 18 जनवरी को बगौद कुरूद में हुई। इसमें विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। बैठक में सामाजिक आचार संहिता व नियमावली को लेकर चर्चा हुई। सामाजिक एकता, संगठन, शिक्षा व वार्षिक अधिवेशन के संबंध में विचार किया। बगौद राज अध्यक्ष सियाराम पटेल ने कहा कि समाज के पूर्ण विकास में महिलाओं की भागीदारी व योगदान जरूरी है। शिक्षा व संस्कार से समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। इस अवसर पर संरक्षक नोहर सिंह पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष लिलार सिंह पटेल, तुकाराम पटेल, वासुदेव पटेल, घासूराम पटेल, अर्जुन पटेल, विमल प्रकाश पटेल, दूजराम पटेल, हुलास पटेल, हिच्छाराम पटेल, किशोर पटेल, भुवन पटेल, देवचरण पटेल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष लता पटेल, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण पटेल, हेम पटेल, महेंद्र पटेल समेत सभी 28 गांवों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


