बालोद| ग्राम मेड़की के खिलेश्वर साहू सीमा सुरक्षा बल की एक वर्ष का कठिन प्रशिक्षण पूर्ण कर अपने गृह ग्राम लौटे। बीएसएफ में चयन के बाद खिलेश्वर साहू ने ग्वालियर में एक वर्ष तक शारीरिक, मानसिक एवं अनुशासनात्मक कठिन प्रशिक्षण पूरी निष्ठा और साहस के साथ पूर्ण किया। जब वे प्रशिक्षण पूर्ण कर गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी, रैली और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका स्वागत किया। गांव पहुंचने पर खिलेश्वर साहू ने सबसे पहले हनुमान मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मोतीलाल साहू, ललिता साहू सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।


