बालोद| सेन समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन 20 जनवरी को भोपाल में होने जा रहा है। देशभर के सभी राज्यों से सेन समाज के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे। छत्तीसगढ़ प्रांत से प्रांतीय अध्यक्ष पुनीत सेन समाजजनों का नेतृत्व करेंगे। वहीं बालोद जिले से अधिवेशन में जिला अध्यक्ष संतोष कौशिक नेतृत्व करेंगे। बालोद जिले के समाजजनों ने दोनों पदाधिकारियों को विदा किया। राष्ट्रीय अधिवेशन में समाज के उत्थान, युवाओं के मार्गदर्शन, शिक्षा, रोजगार, संगठन विस्तार और सामाजिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श और प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस महा संगम का उद्देश्य पूरे देश में सेन समाज को सशक्त, शिक्षित और संगठित रूप में स्थापित करना है।


