कार्यकर्ता अभियान को पर्व के रूप में लेकर लक्ष्य को पूरा करें : नीलकंठ

भास्कर न्यूज | लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहीं मुख्य अतिथि जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी सह पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव को जिस तरह हम सबों ने एक पर्व के रूप में मनाते हुए अपनी राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा किया है। उसी तरह पार्टी की सदस्यता अभियान जिसकी शुरुआत 22 दिसम्बर से हो रही है इसे भी एक पर्व के रूप में लेते हुए अपने लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि पिछला सदस्य संख्या 42 लाख था इस बार हमें 60 लाख पहुंचना है। वहीं उन्होंने सभी मंडलों में 18 व 19 दिसम्बर तक कार्यशाला का आयोजन कर एक एक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान की जानकारी देने की बात कही। साथ ही सभी मंडल व जिला के पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य को 14 जनवरी 2025 तक पूरा करने की बात कही। वहीं जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा वैचारिक राजनीति पार्टी है। सिर्फ चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य नहीं बल्कि जनता के लिए समर्पित भाव से काम करना है। हमारा एक एक कार्यकर्ता संगठन का सच्चा सिपाही है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का कार्य हमेशा चलता रहता है चाहे वह सामाजिक कार्य हो या सांगठनिक कार्य। उन्होंने 8800002024 नम्बर पर मिस्डकॉल कर या लिंक के माध्यम से सदस्यता अभियान में जुड़ कर सदस्यता ग्रहण करने की बात कही। मौके पर महामंत्री संजय प्रसाद, उपाध्यक्ष अजय पंकज, आईटीसेल के निखिल कुमार, ब्रजबिहारी प्रसाद, त्रिवेणी दास, श्रीचंद प्रजापति, राकेश प्रसाद, बिंदेश्वर उरांव, राजकिशोर महतो, नाजिर खान, अनिल उरांव, हर्षनाथ महतो, सरिता देवी, महामंत्री पशुपति नाथ पारस, संजय प्रसाद, ओम गुप्ता, सामेला भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *