छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में 6 पैसेंजर ट्रेनों को 3 दिनों के लिए रद्द किया गया है। समपार फाटक पर गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। 23 से 25 जनवरी तक बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी। इस कारण रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गर्डर डी-लॉन्चिंग के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। 2 गाड़ियां बीच रास्ते ही समाप्त हो जाएगी। इससे पहले बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते 6 पैसेंजर ट्रेनें 2 दिन के लिए कैंसिल की गई थी। बीच में रास्ते समाप्त होने वाली गाड़ियां जांजगीर नैला-चांपा सेक्शन में होगा काम बिलासपुर रेल मंडल के जांजगीर नैला-चांपा सेक्शन के बीच 672/27-673/02 किलोमीटर पर समपार फाटक संख्या 343 (खोखसा फाटक) में गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम होगा। इसके लिए ट्रैफिक के साथ पावर ब्लॉक लेकर काम किया जाएगा। इससे पहले 6 ट्रेनों को किया गया था रद्द 17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन को दो दिन के लिए रद्द किया गया था। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस वर्क किया गया था। ………………………. ट्रेन रद्द होने से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ में 6 पैसेंजर ट्रेनें 2 दिन कैंसिल:बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा जाने वाले यात्री परेशान होंगे, 19 जनवरी तक नहीं चलेंगी गाड़ियां छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर…


