भास्कर न्यूज | बाड़मेर विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बाड़मेर छात्रावास का अभिभावक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विद्या भारती जोधपुर प्रान्त के संगठन मंत्री रवि कुमार ने कहा कि श्रेष्ठ मानव जीवन में संस्कारों का बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन समाज के निर्माण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिना संस्कार के मानव अधूरा है। उन्होंने कहा कि जीवन जीना भी एक कला है, संस्कार सभ्यता देश राष्ट्रीयता दैनिक दिनचर्या यह सभी जीवन के अंग है। चार दिवसीय प्रवास के दौरान रवि कुमार ने विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद बाड़मेर को संबोधित किया। उन्होंने छात्र संसद, आचार्य बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रहित एवं समाज में हमारी क्या भूमिका पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में जिला सचिव बलदेव व्यास, सह सचिव कैलाश शर्मा, पूर्व छात्र परिषद के जिला संयोजक रघुवीर सिंह तामलोर, मूलसिंह, भभूत सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, छात्रावास के अभिभावक विद्यालय के आचार्य उपस्थित रहे। चेतनानंद बोहरा ने आभार प्रकट किया।


