मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मंगलवार को शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती मेंटेनेंस कार्य के चलते जोन-1 और जोन-2 में की जाएगी। कंपनी के अनुसार, जोन-1 पावर हाउस सब स्टेशन के 11 केवी वाटर वर्क्स फीडर पर मेंटेनेंस कार्य होगा। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक डोंगापुर, बस स्टैंड, पानवागा, शंकर नगर, बांसकुली, मयूर चैनल वाली गली, बालाजी एन्क्लेव, सांची रोड, सिद्धि कॉलोनी, खाई रोड, बक्सरिया, पेड़ी चौराहा, चौपड़ा मोहल्ला, शिवाजी चौक और सब्जी मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसी तरह, बिजली वितरण क्षेत्र के जोन-2 में भी मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य के चलते तीन घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। एसएटीआई फीडर पावर हाउस पर कार्य किया जाना है। इसके चलते दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हरिपुरा, लबली गार्डन के आसपास का क्षेत्र, खिरिया, रॉयल सिटी, आज्ञाराम कॉलोनी और पुलिस लाइन सहित अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी ने बताया कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर बिजली बंद रहने की अवधि में आंशिक परिवर्तन भी हो सकता है।


