पूर्व विधायक बैरागी की मौत पर शोक की लहर

गुमला | गुमला विधानसभा के तीन बार के विधायक रहे वरिष्ठ कांग्रेसी बैरागी उरांव का निधन शनिवार की देर रात्रि रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बैरागी उरांव जनसंघ काल के नेता थे। वे कांग्रेस के रीढ़ थे। उनके निधन पर गुमला में शोक की लहर दौड़ पड़ी। आदिवासी नेता मिशिर कुजूर ने कहा कि बैरागी उरांव एक ईमानदार व मृदुभाषी थे। उनके निधन पर समाज को गहरा झटका लगा है। वे आदिवासी समाज के हर कार्यों में अपना अहम योगदान देते थे। साथ ही साथ भाजपा नेता देवेन्द्र लाल उरांव समेत अन्य लोगो ने भी शोक व्यक्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *